Flipkart Franchise Kaise Le और कमाए 4 लाख तक महिना

techhindiclub
techhindiclub
11 Min Read
Rate this post

नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में हम जानेंगे- Flipkart Franchise Kaise Le के बारे में। आज लोग अपना समय बचाने के लिए सभी सामान ऑनलाइन खरीदते हैं, ऐसे में अगर आप एक ऐसे बिजनेस की तलाश में है, जो डिलीवरी से जुड़ा हुआ है, तो आपके लिए यह बिजनेस सही साबित हो सकता है।क्योंकि अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो आपको काफी अच्छा मुनाफा होने वाला है।क्योंकि आज ज्यादा से ज्यादा लोग घर बैठे ही खरीदारी करना चाहते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है, कि फ्लिपकार्ट क्या है? और हम Flipkart Franchise Kaise Le सकते हैं।

अगर बात की जाए फ्लिपकार्ट की तो यह एक ई-कॉमर्स कंपनी है, जो अपना सारा काम ऑनलाइन ही करती है। वर्तमान में कंपनी के पास मौजूदा कस्टमर की संख्या बहुत है। जब भी कोई कस्टमर फ्लिपकार्ट के द्वारा सामान खरीदता है, तो उस कस्टमर तक सामान पहुंचाने के लिए कंपनी को डिलीवरी एजेंसी की आवश्यकता होती है, ताकि वहां अपने कस्टमर तक सामान आसानी से पहुंचा सके।

जरूर पढे: Instagram Par Follower Badhane Wala App

अगर भारत की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट का बिजनेस भारत में भी बहुत फैला हुआ है। वहीं अगर आप इस कंपनी के साथ जुड़ना चाहते हैं, और काम करना चाहते हैं, तो आपको इसकी फ्रेंचाइजी लेना आवश्यक है। वह आप कैसे ले सकते हैं, आइए जानते हैं। लेकिन इससे पहले जानेंगे कि-Flipkart Franchise Kaise Le

फ्लिपकार्ट क्या है?

Flipkart.com जो कि भारत की एक सबसे बड़ी इ- कॉमर्स कंपनी है। फ्लिपकार्ट ऑनलाइन खरीदारी के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआत अक्टूबर 2007 में “सचिन बंसल / बिन्नी बंसल”  के द्वारा बेंगलुरु, भारत में हुई थी, और आज यहां कंपनी अपने रेवेन्यू के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी इ- कॉमर्स कंपनी है। जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत में स्थित है। और यह एक निजी लिमिटेड कंपनी के रूप में सिंगापुर में शामिल है।

फ्लिपकार्ट स्टोर ने हाल ही में अपने लॉजिस्टिक पार्टनर को लॉन्च किया है। जिसका नाम एकता कुरियर है। यह लॉजिस्टिक कंपनी फ्लिपकार्ट के ऑर्डर डोर टू डोर पहुंचाती है। फ्लिपकार्ट कूरियर फ्रेंचाइजी का मतलब है, कि आपको इसी एकता कुरियर कंपनी के साथ जुड़ना होगा।

जरूर पढे: Instagram reels Se Paise Kaise Kamaye 2022 

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी क्या है?

फ्लिपकार्ट के बारे में तो आप जान ही गए होंगे, कि यहां एक बहुत बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है। यह एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां सेलर द्वारा सामान बेचे जाते हैं। अगर किसी को कोई सामान ऑनलाइन खरीदना होता है, तो वह फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर आते हैं और अपने प्रोडक्ट को चुनकर अपने लिए सामान खरीदते हैं।

जब भी कोई ग्राहक फ्लिपकार्ट के द्वारा कोई भी सामान खरीदना है, तो फ्लिपकार्ट बेचे गए सामान में अपना डिलीवरी का खर्चा भी जोड़ देता है। और जो भी डिलीवरी एजेंसी फ्लिपकार्ट के लिए काम कर रही होती है, जिसे (Logistics franchise india) कहा जाता है, उसके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाती है। और उस डिलीवरी के खर्चे को फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंसी को देता है। इस तरह  कुरियर फ्रेंचाइजी, फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर काम करती है, और पैसे कमाती है।

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी कैसे लें? Flipkart Franchise Kaise Le

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी इस विषय में नीचे पूरी जानकारी दी गई है।

जरूर पढे: 30+ Mobile Number Location Check Karne Wale App

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवश्यकताएं

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता होगी

  • फ्रेंचाइजी के लिए आपके पास ऑफिस या गोडाउन होना आवश्यक है।
  • ऑफिस के कामों के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट आदि।
  • डिलीवरी बॉयस की आवश्यकता होगी।
  • डिलीवरी के लिए वाहनों की जरूरत होगी।
  • कार्गो वैन (5cm लोड) कैपेसिटी
  • फुल केवाईसी ( KYC ) डॉक्युमेंट्स

फ्रेंचाइजी के लिए जमीन की आवश्यकता

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आपको जमीन की आवश्यकता होगी, जहां आप अपना ऑफिस या गोडाउन बना सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको वाहनों के लिए पार्किंग की जगह की जरूरत भी होगी, इन सभी चीजों के लिए आपके पास लगभग 1200 से 1500 स्क्वायर फीट जमीन का होना जरूरी है।

जरूर पढे: JIO Phone Mei Game Khel Kar Peisa Kaise Kamaye

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए अनुमानित लागत

ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी हमें दो तरह की फ्रेंचाइजी देता है- मास्टर फ्रेंचाइजी और सब्सिडियरी फ्रेंचाइजी। इन दोनों फ्रेंचाइजी में आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। लेकिन मास्टर फ्रेंचाइजी थोड़ी महंगी पड़ती है, अगर हम बात करें मास्टर फ्रेंचाइजी की तो यहां थोड़ी महंगी पड़ सकती है ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी के के लिए आपको लगभग 50,000 से 100000 तक इन्वेस्ट करना पड़ सकता है। ( स्त्रोत )

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी दस्तावेज

फ्लिपकार्ट कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे, जो इस प्रकार है-

निजी दस्तावेज:-

  • आईडी प्रूफ- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड
  • एड्रेस- बिजली बिल, राशन कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक के साथ
  • फोन नंबर, ईमेल आईडी, फोटोग्राफ

अन्य जरूरी दस्तावेज:-

  • एनओसी (NOC)
  • टी आई एन नंबर और जीएसटी नंबर (TIN NO. & GST NO.)
  • लीज एग्रीमेंट
  • कंप्लीट प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स, टाइटल और एड्रेस के साथ

फ्रेंचाइजी के लिए ट्रेनिंग

जब आप फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई करते हैं, और ईकार्ट लॉजिस्टिक के पार्टनर बन जाते हैं, तब आपको फ्रेंचाइजी खोलने, उसमें काम करने और करवाने, आदि विषयों पर ट्रेनिंग दी जाती है।यह ट्रेनिंग आपके शहर में भी हो सकती है, और किसी स्पेसिफिक जगह पर भी आपको बुलाया जा सकता है।

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए समझौता और अवधी विवरण

फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी के साथ एग्रीमेंट करना होगा, यह एग्रीमेंट ईकार्ट लॉजिस्टिक द्वारा 3 से 4 साल के लिए किया जाता है। वहीं अगर आप दिए गए समय के अंदर अपनी अच्छी सर्विस कंपनी को देते हैं, तो आप इस एग्रीमेंट को रिन्यू भी करा सकते हैं, और अपना एग्रीमेंट आगे बढ़ा सकते हैं।

जरूर पढे: Photo Edit Karne Wala App Download

फ्रेंचाइजी से होने वाली अनुमानित कमाई

वैसे तो इससे होने वाली कमाई का एग्जैक्ट पता नहीं लगाया जा सकता, लेकिन आप महीने का लगभग 70,000 से 1,00,000 तक कमा सकते हैं। वह कैसे? आइए समझते हैं। मान लीजिए कंपनी आपको 1 दिन में लगभग 70 डिलीवरी देती है। और आपको हर एक डिलीवरी पर ₹50 मिलते हैं। तो यह 1 दिन के लगभग ₹3,500 होते हैं। वही 1 महीने की बात करें तो यहां लगभग एक लाख तक हो जाते हैं।

उम्मीद है, आपको इससे होने वाले मुनाफे के बारे में समझ में आ गया होगा। ध्यान रहे यह केवल अंदाजा है , कि आप लगभग इतना कमा सकते हैं। और इसी के साथ यह बिजनेस लगातार बढ़ता ही जाएगा जिससे आपकी इनकम भी लगातार बढ़ती रहेगी, कंपनी का कहना है- कि अगर आप यह बिजनेस शुरू करते हैं, तो जितना पैसा आपने इसे शुरू करने में निवेश किया है। वह लगभग 1 साल में ही रिकवर हो जाएगा।

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी लेने के फायदे

अगर आप यह बिजनेस शुरू करते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि इसके क्या- क्या फायदे हैं। जिससे की आप यह बिजनेस शुरू कर सकें।

  • आपको मौका मिलता है, भारत की नंबर 1 ई-कॉमर्स कंपनी के साथ काम करने का।
  • इस काम में आपको बिना परेशानी उठाए, केवल सामान को कस्टमर तक पहुंचाना है।
  • कंपनी हर हफ्ते पेमेंट देती है, आपको महीने का इंतजार नहीं करना पड़ता है।
  • संपूर्ण काम आपको कंपनी ही देगी, आपको कस्टमर का इंतजार नहीं करना पड़ता है।
  • कंपनी के पास कस्टमर की संख्या बहुत है।
  • कंपनी आपको हर प्रकार से सपोर्ट देती है, और ट्रेनिंग भी देती है।
  • फ्लिपकार्ट एक बहुत बड़ी इ -कॉमर्स कंपनी है, जिसका नेटवर्क भी बहुत बड़ा है।

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ईकार्ट लॉजिस्टिक की फ्रेंचाइजी लेनी पड़ेगी। क्योंकि फ्लिपकार्ट अपना सारा डिलीवरी का काम ईकार्ट लॉजिस्टिक से ही करवाती हैं। ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के बाद आप फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर काम शुरू कर सकते हैं।

वही फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी की डीलरशिप के लिए आपको कस्टमर केयर नंबर, ऑफिशियल वेबसाइट और हेड ऑफिस आदि की जानकारी होना आवश्यक है, जो नीचे दिए गए हैं।

ईकार्ट कस्टमर सर्विस:-

कांटेक्ट नंबर- 1800 420 1111

ईमेल- hulk-central-team@flipkart.com

ऑफिशियल वेबसाइट- https://www.ekartlogistics.com/

हेड ऑफिस का पता:-

Brigade Manae Court, First Floor,

No. 111, Koramangala industrial Layout,

Bangalore- 560 095, Karnataka, India.

प्रश्न 1. Flipkart की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

उतर- Flpkart की Franchise लेने के लिए आपको 1000 Square Feet To 1500 Square Feet की जगह की आवश्यकता होती है, यह जमीन आपकी होनी चाहिए या आप किसी और की किराए पर भी ले सकते है।

निष्कर्ष

इस पोस्ट के माध्यम से हमने फ्लिपकार्ट क्या है? फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी क्या है? और Flipkart Franchise Kaise Le के बारे में जाना। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारी समझ में आ गई होगी। यदि हां, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, ताकि वह भी इस विषय में जान सकें।

इसके अलावा अगर आपका “Flipkart Franchise Kaise Le” से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके कमेंट का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। जय जवान जय किसान

जरूर पढे: Instant Personal Loan Ke Liye Apply Kaise Kare

Share this Article
Follow:
हमारे ब्लॉग पर आपको इंटरनेट, टेक्नॉलजी, कंप्यूटर, मोबाइल, टिप्स ट्रिक्स तथा ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताने वाले है। अगर आपको हमारे लिखे आर्टिक्ल पसंद आते है तो मुझे Social Media पर Follow जरूर कर लें। नए आर्टिक्ल की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन कर लें।
Leave a comment