Hamraaz App Download Kaise Kare आज इस Technology की दुनिया में इंटरनेट के साथ-साथ कई सारे एप्लीकेशन उपलब्ध है, जो हमारे काम को बहुत आसान बना देते हैं। और जिनकी मदद से हम बस कुछ ही सेकेंड में संपूर्ण जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसी को देखते हुए भारतीय सेना के लिए एक ऐसा ऐप बनाया गया है, जिसकी सहायता से आर्मी के जवान सभी प्रकार की जानकारी जैसे- पे स्लिप, प्रमोशन और भी कई जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं।
आज इस लेख में हम इसी एप्लीकेशन के बारे में जानने वाले हैं। hamraaz app है क्या? इस के क्या-क्या फीचर्स हैं। और हम इसे अपने मोबाइल फोन में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। तो अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, और जानना चाहते हैं- कि Hamraaz App Download Kaise Kare तो आपको यह पोस्ट पूरी पढ़नी चाहिए।
जरूर पढे: Top 12 Best Hindi blogs in 2022
Hamraaz App क्या है?
hamraaz App जिसे आर्मी App के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय सेना के जवानों के लिए सेना की टेक्निकल टीम Adjutant general branch, MP-8 के द्वारा भारतीय सैनिकों के लिए 2017 में इस ऐप को बनाया गया था।
हमराज एप्लीकेशन की मदद से भारतीय सेना के जवानों को अपने मोबाइल फोन पर अपने प्रमोशन, पेमेंट, ऑनलाइन शिकायत और कई प्रकार की गतिविधियों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त होती है।
जरूर पढे: Instagram reels Se Paise Kaise Kamaye 2022
Hamraaz App का इस्तेमाल कैसे करें
अगर आप एक भारतीय सैनिक है, तो आपको इस एप्लीकेशन के बारे में पता होना चाहिए। वही इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने के लिए आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक है।
जब आप पहली बार हमराज ऐप का इस्तेमाल करेंगे, तब आपको अपने आधार कार्ड नंबर डालना होगा। जिसके बाद आर्मी डाटाबेस ऑनलाइन ही आपके आधार कार्ड का मिलान करने के बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा और ओटीपी को डालने के बाद ही आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
हमराज App, और किसी अन्य एप्लीकेशन की तरह किसी App store या गूगल प्ले स्टोर पर देखने को नहीं मिलती है। इस एप्लीकेशन को केवल भारतीय सैनिक ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आम लोग इस एप्लिकेशन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
Hamraaz App Download Kaise Kare-
इंडियन आर्मी की टेक्निकल टीम द्वारा बनाई गई हमराज आर्मी ऐप भारतीय सेना के जवानों को ऑनलाइन सुविधा देने के लिए एक फ्री एंड्राइड ऐप है। जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसे डाउनलोड करने के लिए आप गूगल की मदद नहीं ले सकते हैं। इसके लिए इंडियन आर्मी के ऑफिशल वेबसाइट या फिर हमराज एप डाउनलोड लिंक पर जाना होगा, हमराज ऐप डाउनलोड करने की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
हमराज ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको भारत सरकार के एप स्टोर पर जाना होगा, जहां से आप hamraaz app का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।
- सरकारी एप स्टोर या इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं (hamraazmp8.gov.in)
- ऑफिशियल वेबसाइट या पेज पर पहुंचने के बाद आपकी स्क्रीन पर डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें, इसके अलावा आपकी स्किन पर क्यूआर कोड (QR code) भी दिखाई देगा, आप QR कोड को स्कैन करके भी इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस एप्लीकेशन का साइज लगभग 3.5 mb है, जैसे ही आप डाउनलोड पर क्लिक करेंगे, इसके कुछ सेकेंड के बाद यह आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
- हमराज एप्लीकेशन आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड होने के बाद इस पर क्लिक करके इंस्टॉल करें।
- आपको sign in और sign up के दो ऑप्शन दिखाई देंगे, अगर आप अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो sign up पर क्लिक करें।
- हमराज ऐप्प में सैनिकों को अपना कार्य इस्थल, अपना नाम, अपनी बटालियन आदि की जानकारी डालनी होगी।
- Sign Up करने के बाद हमराज ऐप्प का इस्तेमाल करने के लिए इसे ओपन करें और अपना आधार नंबर डालकर ओटीपी वेरीफिकेशन करे।
- जैसे ही आप अपना आधार नंबर डालकर वेरीफाई करेंगे, यह एप्लीकेशन ओपन हो जाएगा और आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Hamraaz App के बारे में जानकारी-
ऐप का नाम | हमराज आर्मी ऐप |
ऐप का प्रकार | गवर्नमेंट |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android |
आवश्यकता | Android 4.0& above |
ऑफिशियल वेबसाइट | apps.mgov.gov.in |
वर्जन | हमराज 6.52 |
Hamraaz App में मिलने वाली सुविधाएं-
इस एप्लीकेशन में भारतीय जवानों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलती है, जिसमें से कुछ इस प्रकार हैं-
- इस एप्लीकेशन की मदद से सेना अपने मासिक पेमेंट की रिसिप्ट ऑनलाइन देख सकते है।
- इस एप्लीकेशन की मदद से सेना किसी भी विषय पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती है।
- इस एप्लीकेशन में form-16 की सुविधा भी मिलती है।
- इस एप्लीकेशन में भारतीय सेना को एएफ़पीपी फंड (AFPP) सब्सक्रिप्शन सर्विस भी मिलती है।
- हमराज ऐप्प की मदद से सैनिकों की गतिविधियों व कार्यक्रम को व्यवस्थित करने का कार्य भी किया जा सकता है।
जरूर पढे: 30+ Mobile Number Location Check Karne Wale App
Hamraaz App के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर FAQs:-
प्रश्न:- हमराज ऐप्प क्या है?
उत्तर:- हमराज ऐप्प भारतीय सेना की टेक्निकल टीम के द्वारा बनाया गया फ्री एंड्राइड ऐप्प है, जो सेना के जवानों के लिए बनाया गया है, जिससे वहां ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा सकें।
प्रश्न:- क्या हमराज ऐप्प फ्री है?
उत्तर:- जी हां, आप हमराज ऐप्प को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न:- हमराज ऐप्प के लेटेस्ट वर्जन कौन-कौन से हैं?
उत्तर:- हमराज ऐप्प के वर्जन- 6.5, 6.51 और 6.52 लांच हो चुके हैं।
Hamraaz App कस्टूमर सपोर्ट
अगर आप इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल कर रहे हैं, और इससे संबंधित आपको कोई परेशानी हो तो, आप हमराज आर्मी ऐप्प के कस्टमर केयर नंबर- 956064 1424 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप official mail Id- [email protected] पर मेल भी कर सकते हैं।
हमने क्या सिखा
इस पोस्ट के माध्यम से हमने Hamraaz App kaise download kare के बारे में जाना। उम्मीद है, आपको हमराज ऐप्प डाउनलोड कैसे करें? से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी, और आप यह भी जान गए होंगे कि हमराज आर्मी एप है क्या? अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
इसके अलावा एक बात का ध्यान जरूर रखें, अगर आप hamraaz app डाउनलोड करना चाहते हैं। तो हमेशा भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट से ही इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करें। किसी अन्य एप स्टोर या वेबसाइट से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करें। अगर hamraaz app डाउनलोड कैसे करें? से जुड़ी जानकारी अच्छी लगी हो इसे शेयर जरूर करें।
जरूर पढे: 28+ Paisa Kamane Wala App 2021
टिप्पणियाँ(0)