Best Whiteboard Animation video Maker Tools for Android | Hindi

techhindiclub
techhindiclub
11 Min Read
Rate this post

हेलो दोस्तों, आज बात करने वाले हैं- Best Whiteboard Animation video Maker Tools for Android! के बारे में। क्या आपने कभी सोचा है, कि ज्यादातर लोग एंड्राइड मोबाइल फोन लेना ही क्यों पसंद करते हैं। तो इसका जवाब है, एंड्रॉयड फोन आपको काफी कम पैसों में मिल जाता है, और इसकी सहायता से लगभग वहां सारे काम किए जा सकते हैं। जो कि कंप्यूटर /लैपटॉप या PC से होते हैं।

जैसे फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग, 2D एनीमेशन व्हाइटबोर्ड वीडियो मेकिंग, आदि इन सभी तरह के कामों को आप अपने मोबाइल से फ्री में ही कर सकते हैं। इसलिए आज इस पोस्ट में हम आपके लिए “बेस्ट व्हाइटबोर्ड वीडियो मेकर टूल्स फॉर एंड्राइड” लेकर आए हैं।

Whiteboard Animation क्या है?

Whiteboard Animation- जैसा कि नाम से ही पता चलता है, कि यहां व्हाइटबोर्ड पर एनीमेशन videos बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ऐप है। जिसकी मदद से आप कार्टून कैरक्टर्स, म्यूजिक और टेक्स्ट का इस्तेमाल करके अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। और यह बहुत शानदार वीडियो डिज़ाइन कर सकते हैं।

Whiteboard एनीमेशन एप्लीकेशन को सरल भाषा में समझा जाए तो यहां वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन है। लेकिन यहां पर एनिमेशन का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सहायता से आप अपने पर्सनल वीडियो को भी एडिट कर सकते हैं, और उनमें कार्टून कैरेक्टर आदि को ऐड कर सकते हैं।

इन एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा महंगे एंड्रॉयड स्मार्टफोन की जरूरत नहीं है। यदि आप लगभग 10 से ₹15000 तक का भी एंड्राइड मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं, तो आप आसानी से वाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ दिनों तक वाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो मेकर एप कैसे इस्तेमाल किया जाता है। यहां सीखना होगा। इस ऐप को चलाना कोई मुश्किल काम नहीं है। अगर आप अपना स्मार्टफोन सही से चलाना जानते हैं, तो आप एनीमेशन वीडियो आसानी से बनाना सीख जाएंगे। इसके अलावा आप यूट्यूब पर वीडियो ट्यूटोरियल देखकर एनिमेशन वीडियो बनाना सीख सकते हैं।

जरूर पढे: Blog Ka Traffic Kaise Badhaye

Best Whiteboard Animation video Maker Tools for Android

आइए अब हम जानने वाले हैं- “बेस्ट वाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो मेकर टूल्स” के बारे में। जिनकी सहायता से आप अच्छा और हाई क्वालिटी वीडियो, एनीमेशन इमेज और टेक्स्ट की सहायता से बना सकते हैं। यह बनाई गई वीडियो आप अपने यूट्यूब चैनल के लिए भी इस्तमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने वीडियो को edit और customize भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको इन व्हाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो मेकर app के बारे में पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं- बेस्ट व्हाइटबोर्ड एनीमेशन टूल्स के बारे में।

1. VideoScribe – Whiteboard Animation video Maker

VideoScribe– मोबाइल से व्हाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए सबसे बेहतरीन एप्लीकेशन मानी जाती है। लेकिन किसी कारण वश “Sparkol Company” कंपनी ने इस एप्लीकेशन को एंड्राइड डिवाइस का सपोर्ट देना बंद कर दिया है। इसीलिए अब आप इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। वहीं अगर आप इसे गूगल पर सर्च करेंगे तो “VideoScribe एप डाउनलोड फॉर एंड्राइड” तब आप इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस एप्लीकेशन की विशेषता की बात की जाए तो यूट्यूब पर आप जितने भी व्हाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो देखते हैं। उन videos को अधिकतर इसी एप्लीकेशन के माध्यम से बनाया गया जाता है।

वही इस एप्लीकेशन की सहायता से आप हाई क्वालिटी एनीमेशन वीडियो बना सकते हैं। इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। जब आप इसका इस्तेमाल एक या दो बार कर लेंगे तब आप धीरे-धीरे समझ जाएंगे और जब आप एक अच्छे वीडियो बना लेते हैं, तो इसमें आप अपनी आवाज भी डाल सकते हैं। इसके लिए आपको voice over वाला फीचर यूज करना होगा।

2. Explain everything- Whiteboard

वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी के इस बढ़ते चलन को देखते हुए आज सभी चीजें ऑनलाइन हो रही है ऐसे में बहुत से इंस्टिट्यूट और स्कूल आज ऑनलाइन study को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक टीचर हैं, और आप प्रेजेंटेशन बनाना चाहते हैं, तो यहां एप्लीकेशन इसके लिए ही है। यहां app आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगी। वही इस एप्लीकेशन को लगभग 5,00,000 से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

इस एप्लीकेशन की विशेषता के बात की जाए तो आप इसमें अपने Face वाला वीडियो के साथ वाइटबोर्ड एनीमेशन भी लगा सकते हैं। इसके अंदर आपको पाईचार्ट, टेक्स्ट, एनीमेशन videos आदि अनेक प्रकार के elements देखने को मिलेंगे। जब आप इन सभी का इस्तेमाल करके, वीडियो बना लेते हैं। तब आप अपनी आवाज को रिकॉर्ड करके वॉइस ओवर भी दे सकते हैं।

यहां एप्लीकेशन आपको फ्री वर्जन और paid वर्जन दोनों में देखने को मिलेगी। लेकिन फ्री वर्जन के साथ आपको कुछ लिमिटेड एलिमेंट्स ही मिलेंगे। वहीं अगर आप और एलिमेंट्स इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको इस एप्लीकेशन का paid वर्जन लेना होगा।

जरूर पढे: Web 3.0 Kya Hai

3. Wideo- Doodle Animation Video Maker

इस एप्लीकेशन को, हाथ से वाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो बनाने वाला ऐप भी कहा जाता है। यहां एप्लीकेशन सन 2015-16 में आया था। तभी से इस एप्लीकेशन को हाथ से लिखने वाले ऐप की नाम से जाना जाता है। उस समय पहले कुछ ही एप्लीकेशन थे, जिनका इस्तेमाल किया जाता था, मगर आज बहुत से ऐसे एप्लीकेशन आ चुके हैं। जो काफी बेहतरीन तरीके से काम करते हैं, उन्हीं में से एक Wideo ऐप का इस्तेमाल करना भी बहुत लोग पसंद करते हैं।

इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते समय आप वाइट बोर्ड पर हाथ से लिखते हैं। उस हाथ को बदला भी जा सकता है, जैसे कि अगर आप किसी महिला का हाथ लगाना चाहते हैं, तो वहां लगा सकते हैं, और किसी पुरुष के हाथ को दिखाना चाहते तो वहां भी कर सकते हैं। वही इन दोनों के हाथों के रंग भी बदले जा सकते हैं।

इस एप्लीकेशन की विशेषता की बात की जाए तो इसमें आपको बहुत ही बेहतरीन ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप टेक्स्ट वाले वीडियो बड़ी आसानी से बना सकते हैं। इसी के साथ आप अपना voice over  भी दे सकते हैं। और अगर आप अपने वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक लगाना चाहते हैं, तो वह भी इस एप्लीकेशन की मदद से कर सकते हैं।

4. FlipaClip- Animation Video Maker

FlipaClip– एप्लीकेशन वाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए एंड्रॉयड और ios डिवाइस, दोनों के लिए मौजूद हैं। इस एप्लीकेशन को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन के लिए आपको कोई भी पैसे देने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर youtuber भी इसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं।

इस एप्लीकेशन की विशेषता की बात की जाए तो इस एप्लीकेशन की मदद से आप अपने मोबाइल से पहले ही वॉइस रिकॉर्ड की हुई ऑडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको नई ऑडियो रिकॉर्ड करके ऐड करना है, तो वह भी किया जा सकता है। इसी के साथ आप वीडियो में साउंड इफेक्ट भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर से Sound Fx आदि डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

जरूर पढे: Instagram Par Follower Badhane Wala App

5. Benime – Whiteboard Animation Maker

यह एप्लीकेशन भी एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए काफी बेहतरीन एप्लीकेशन मानी जाती है। खास करके एंड्राइड मोबाइल के लिए इस एप्लीकेशन में आपको बहुत सारे फीचर देखने को मिल जाएंगे, जो कि कई paid  ऐप में दिए जाते हैं। एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार के एलिमेंट्स भी दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप एक बेहतरीन वीडियो बना सकते हैं।

इस एप्लीकेशन की विशेषताओं की बात की जाए तो, इसमें आपको text-to-speech का ऑप्शन देखने को मिलता है। जिसका अर्थ है- यदि आपने कुछ लिखी हुई चीज है, और आप चाहते हैं, कि वहां लिखी हुई चीज साउंड में बदल जाए तो यहां इस एप्लीकेशन की मदद से किया जा सकता है। वही आप अपने वाइटबोर्ड वीडियो के लिए बैकग्राउंड इमेज लगाना चाहते हैं, तो वहां इमेज भी इस एप्लीकेशन में डाउनलोड की जा सकती है।

इस एप्लीकेशन की मदद से आप हाई क्वालिटी वीडियो बनाकर export कर सकते हैं, और इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको कोई भी पैसे देने की जरूरत नहीं हे।

हमने क्या सीखा

इस पोस्ट के माध्यम से हमने – Best Whiteboard Animation video Maker Tools for Android के बारे में जाना। उम्मीद है, आपको वाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए बेस्ट एंड्राइड टूल्स के बारे में समझ में आ गया होगा।

आपको यहां पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही अगर आपका इससे जुड़ा कोई प्रश्न है, तो आप हमसे पूछ सकते हैं। वही अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो, इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, ताकि वह भी इस विषय में जान सके।

जरूर पढे: Instagram reels Se Paise Kaise Kamaye 2022

Share this Article
Follow:
हमारे ब्लॉग पर आपको इंटरनेट, टेक्नॉलजी, कंप्यूटर, मोबाइल, टिप्स ट्रिक्स तथा ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताने वाले है। अगर आपको हमारे लिखे आर्टिक्ल पसंद आते है तो मुझे Social Media पर Follow जरूर कर लें। नए आर्टिक्ल की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन कर लें।
Leave a comment